रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 टेस्ट मैचों की सारीज खेलने इंग्लैंड के दौरे पर है। टीम टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम मे मेजबान इंग्लैंड को 151 से करारी शिकस्त दी थी। जिससे इंग्लैंड की टीम सीरीज में 0-1 से पिछे हो गई है। इंग्लैंड की टीम लॉड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपनी हार को पचा नहीं पा रही है।

आपको बता दें कि सीरीज की तीसरे मैच 25 अगस्त से खेला जाएगा। इससं पहले इंग्लैंड टीम ने अपनी टीम में तीन बड़े बदलाव कर दिए हैं। मेजबान टीम ने सलामीं बल्लेबाज डोम सिब्ली, जैक लीच और जैक क्राउले को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बात करें की तो वो पहले दो मैंच में फ्लॉप रहे। जबकि जैक क्राउली को सिर्फ पहले टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था। वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वहीं, जैक लीच एक भी मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।
इंग्लैंड की टीम ने सलामीं बल्लेबाज सिब्ली की जगह टी20 के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मलान को टीम में शामिल किया है, जो फिलहाल टी-20 में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। मलान तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। वह पिछला टेस्ट अगस्त 2018 में भारत के खिलाफ एजबस्टन में खेले थे जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी।
इसके साथ ही इंग्लैंड ने चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड को 15 सदस्यीय टीम में बरकरार रखा है। टीम को उम्मीद है कि लीड्स में 25 अगस्त से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए वह फिट हो जाएंगे। मलान की टीम में वापसी पर इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, ‘डेविड मलान टेस्ट प्रारूप में वापसी के हकदार हैं। सभी प्रारूपों में उसे काफी अनुभव है और मुझे यकीन है कि अगर मौका मिलता है तो वह अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करेगा।’
बात करें मलान के करियर की तो मलान ने इंग्लैंड के लिए 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.85 की औसत से 724 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 140 का है। मलान ने टेस्ट में 1 शतक और 6 अर्धशतक बनाया है। वहीं, उन्होंने 6 वनडे मैचों में 39.5 की औसत से 158 रन बनाए हैं। टी20 में मलान ने 30 मैच खेले हैं और 1123 रन बनाए हैं। उनका औसत 43.19 का है। उनके नाम एक शतक दर्ज है।
बदलाव के बाद इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, डेविड मालन, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड।