1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना वायरस के चलते IPL को रद्द करने की मांग जोरों पर

कोरोना वायरस के चलते IPL को रद्द करने की मांग जोरों पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के चलते IPL को रद्द करने की मांग जोरों पर

29 मार्च से शुरु हो रहें आईपीएल सीजन-13 पर अब कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इसके चलते आईपीएल को रद्द कराने की मांग भी जोरो पर है। कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के कारण दुनियाभर में बहुत से बड़े-बड़े कार्यक्रमों को रद्द किया जा रहा है। बता दे, अब आईपीएल के आयोजन से जुड़ा मुद्दा कोर्ट भी पहुंच चुका है।

दरअसल मद्रास हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करते हुए केंद्र सरकार से आईपीएल को रद्द कराने की मांग की गई है। तो वहीं तमिलनाडु में दायर इस याचिका में कहा गया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली आईपीएल को रद्द किया जाए।

तो वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री भी इससे पहले आईपीएल पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार कुछ फ्रैंचाइजियों ने टी-20 लीग के मैचों को दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में करवाने का सुझाव भी दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...