हिन्दू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की चौथ को विनायक चौथ कहा गया है। इस दिन बुद्धि के देवता भगवान् गणेश की पूजा होती है।

वही आज मंगलवार भी है और आज चौथ और मंगलवार का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान गणेश की सेवा करने से न सिर्फ मनोकामना पूरी होती है बल्कि बुद्धि का शुद्धिकरण भी होता है।
माना जाता है कि इस दिन व्रत करना चाहिए लेकिन अगर आप ये भी नहीं कर सके तो कम से कम सुबह गणेश जी के मंदिर जाकर उन्हें लड्डुओं का भोग लगाए और गणेश चालीसा पढ़े।

वही आज मंगलवार भी है तो आप हनुमान जी की सेवा भी गणेश जी के साथ कर सकते है। हनुमान को खुश करने का सबसे अच्छा उपाय है राम नाम का जप करना।
श्री राम जय राम जय जय राम की माला करना चाहिए। हो सके तो हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी करे। मीठे पान का भोग हनुमान जी को लगाए।