1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी ये एक्ट्रेस, इंटरव्यू के दौरान किया ये खुलासा

कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी ये एक्ट्रेस, इंटरव्यू के दौरान किया ये खुलासा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी ये एक्ट्रेस, इंटरव्यू के दौरान किया ये खुलासा

नई दिल्ली : बॉलीवुड में एक बार फिर फिर #MEETOO की शुरुआत हो गई है। ऐसा इसलिये क्योंकि अब सभी एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी आवाज़ उठा रहीं हैं। वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ की एक्ट्रेस मानवी गाग्रू ने एक खुलासा किया है। मानवी ने बताया कि उन्हें OTT प्लेटफॉर्म्स पर आने के लिए कंप्रोमाइज करने को कहा गया।

खबर है कि मानवी ने ओटीटी प्लेटफार्म पर इस संबंध में शिकायत भी दर्ज की थी। मानवी ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी थी। मानवी ने कहा था, ‘मुझे लगता है फिल्म उजड़ा चमन की मार्केटिंग वैसे नहीं हुई जैसी होना चाहिए थी। जहां तक बात शुभ मंगल ज्यादा सावधान की है, तो यह फिल्म समय से आगे के कांसेप्ट पर बनी थी जिसके चलते यह बॉक्स ऑफिस पर कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी थी’।

आपको बता दें, मानवी गाग्रू पॉपुलर वेबसीरीज ‘ट्रिपलिंग’ से फेमस हुई थीं जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों ‘उजड़ा चमन’ और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में भी काम किया था। मानवी कहती हैं, ‘ देखिए, फ़िल्मी करियर तो मेरा पहले कभी था ही नहीं, वेब ने पूरा खेल बदल दिया और मेरे अन्दर छिपे आर्टिस्ट को पहचान लिया।’ मानवी के अनुसार, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने आर्टिस्ट्स के साथ ही डायरेक्टर, राइटर्स,टैक्नीशियन्स और कई अन्य लोगों मौके दिए हैं’।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...