1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बेंगलुरु के वृद्ध आश्रम में मिला इस एक्ट्रेस का शव, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

बेंगलुरु के वृद्ध आश्रम में मिला इस एक्ट्रेस का शव, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बेंगलुरु के वृद्ध आश्रम में मिला इस एक्ट्रेस का शव, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

बेंगलुरु: साल 2020 में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी तरीके से मौत के बाद पुरे बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई थी। इसके बाद अब कन्नड़ फिल्म उद्योग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, कन्नड़ एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया का शव 25 जनवरी की दोपहर घर से बरामद हुआ है। खबरों के मुताबिक, उनका शव बेंगलुरु में एक वृद्ध आश्रम में लटका हुआ मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयश्री डिप्रेशन का शिकार थीं और रविवार की देर रात उन्होंने खुदकुशी कर ली।

jj

जयश्री की मौत के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई । इस खबर के बाद कई बड़ी हस्तियों ने जयश्री की मौत पर अपना दुःख व्यक्त किया है। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने लोगों का ध्यान उस वक्त अपनी ओर खींचा था जब उन्होंने यह स्वीकार किया कि वह डिप्रेशन का मुकाबला कर रही हैं। उनकी तरफ से 22 जुलाई 2020 को फेसबुक पोस्ट किया गया। जिसमे उन्होंने कहा- “मैं विदा हो रहा हूं। गुड बाय इस …. दुनिया और डिप्रेशन के लिए।”

jj

हालांकि, कुछ वक्त बाद ही जयश्री ने इस पोस्ट को फौरन डिलीट कर दिया और नए अपडेट में कहा था- “मैं ठीक और सुरक्षित हूं। आप सभी को प्यार करती हूं।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...