बॉलीवुड के सभी कलाकार साल 2021 में अपनी उड़ान भरने को तैयार है। अब बॉलीवुड एक्टर शहीद कपूर क्रिकेटर बनने कि तैयारी में जुट गए है।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही अपनी अगली फिल्म में फील्ड पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। उनकी फिल्म ‘जर्सी’ दिवाली पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।
JERSEY releasing in theatres this DIWALI 5th November 2021. The triumph of the human spirit. A journey I am so very proud of. This ones for the TEAM …. @mrunal0801 @gowtam19 @GeethaArts@theamangill @SVC_official @SitharaEnts pic.twitter.com/WvDz7llMpv
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) January 17, 2021
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। उन्होंने क्रिकेट की वर्दी पहने हुए एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में वे क्रिकेट गियर में नजर आ रहे हैं और हेलमट के साथ उनके हाथ में बल्ला भी नजर आ रहा है।
शहीद ने इस फोटो के साथ लिखा, ‘इस दिवाली 5 नवंबर 2021 को जर्सी रिलीज हो रही है। मानवीय शक्ति की विजय. एक ऐसी यात्रा जिस पर मुझे बहुत गर्व है. यह टीम के लिए है।
View this post on Instagram
आपको बता दें, शहीद कपूर कि फिल्म तेलुगु फिल्म का एक रीमेक है। शाहिद की आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा इसी नाम की एक तेलुगू हिट की हिंदी रीमेक है। हिंदी रीमेक का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिन्होंने 2019 के मूल फिल्म का भी निर्देशन किया था। इस मूवी में शहीद के अलावा मृणाल ठाकुर भी नज़र आएँगी।
आपको बता दें, कहानी अर्जुन नाम के एक प्रतिभाशाली, लेकिन असफल क्रिकेटर के बारे में है। जो अपने कि इच्छा को पूरा करने के लिए क्रिकेट में वापसी करेंगे और भारत के लिए खेलने का फैसला करता है। बता दें, शाहिद कपूर आखिरी बार ‘कबीर सिंह’ में नजर आए थे जो एक तेलुगू फिल्म का रीमेक है।