1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मलाइका अरोड़ा के साथ टेरेंस लेविस ठुमके लगाते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल

मलाइका अरोड़ा के साथ टेरेंस लेविस ठुमके लगाते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मलाइका अरोड़ा के साथ टेरेंस लेविस ठुमके लगाते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने स्टाइल और डांस को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर वापसी की है।

हाल ही में उनका इंडियाज बेस्ट डांसर से जुड़ा एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह मशहूर डांसर टेरेंस लेविस के साथ ‘चढ़ गया पापी बिछुआ’ पर झूमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/tv/CGLRG84gtv8/?utm_source=ig_embed

वीडियो में मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लेविस का डांस देखने लायक है. इस वीडियो को टेरेंस लेविस के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 58 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

टेरेंस और मलाइका अरोड़ा  के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि खुद टेरेंस एक्ट्रेस से उनके साथ डांस करने के लिए कहते हैं। इसपर मलाइका भी तैयार हो जाती हैं और दोनों स्टेज पर जाकर चढ़ गया पापी बिछुआ पर जबरदस्त अंदाज में बैंबू डांस करते हैं।

दोनों का डांस देख गुरु रंधावा और ध्वनि भानुशाली भी काफी खुश हो जाते हैं। इतना ही नहीं, दोनों स्टेज से आते समय भी इस सॉन्ग पर थिरकना शुरू कर देते हैं। वीडियो में मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लेविस का डांस वाकई कमाल का लग रहा है. उनके इस डांस वीडियो को लेकर फैंस भी जमकर तारीफें कर रहे हैं।

हालांकि, कोरोना से ठीक होने के बाद मलाइका ने जबरदस्त अंदाज में वापसी भी की। मलाइका अरोड़ा की जगह कुछ दिनों पहले इंडियाज बेस्ट डांसर में नोरा फतेही ने जज की भूमिका अदा की थी। वहीं, मलाइका के साथ-साथ अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, ठीक होने के बाद उन्होंने भी शूटिंग पर वापसी की है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...