1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में पहुंचे

नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में पहुंचे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में पहुंचे

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने हमवतन पाब्लो को तीसरे दौर में हराकर ऑस्ट्रलियाई ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में अपनी जगह बनाई है। राफेल ने पाब्लो को तीसरे दौर में 6-1,6-2,6-4 से हराया।

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल शुक्रवार को देर रात रोजर फेडरर के जॉन मिलमैन के खिलाफ रोमांचक मुकाबले को देखने के बाद भी तरोताजा लग रहे थे। उसके बाद नडाल को हमवतन पाब्लो के खिलाफ मैच में जरा भी दिक्कत नहीं हुई।

33 साल के नडाल ने कहा, ‘मैंने फेडरर का मैच रात एक बजे तक देखा इस मैच को देखे बिना नींद आना असंभव था’ लेकिन उनको खेलता देख नहीं लग रहा था कि उन पर थकान का कोई असर हो, उन्होंने 1 घंटे 38 मिनट में 6-1 6-2 6-4 से जीत हासिल की। अगर राफेल नडाल मेलर्बन में जीत हासिल करते है तो नडाल, फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी कर लेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...