1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ICC Under-19 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, जापान को महज 41 रनों पर किया ऑलआउट

ICC Under-19 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, जापान को महज 41 रनों पर किया ऑलआउट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ICC Under-19 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, जापान को महज 41 रनों पर किया ऑलआउट

दक्षिण अफ्रिका में चल रहे आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को खेले गए ग्रुप ‘ए’ के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जापान की टीम पर शानदार जीत हासिल की है।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंबाजी का फैसला लिया। उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई जापान की टीम महज 41 रनों पर ही सिमट गई। जापान का कोई भी खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजो के सामने दहाई का आंकड़ा तक नही छू सका और 22.5 ओवर में जापान की सारी टीम पवेलियन पहुंच गई।

जिसके बाद भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गवाएं 4.5 ओवरो में विश्व कप में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की है। भारतीय टीम के लिए यशस्वी जयसवाल ने 18 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 29 और कुमार कुशाग्र ने 11 गेंदों पर दो चौकों के सहारे नाबाद 13 रन बनाए। इस मैच के हीरो रहे भारतीय टीम के गेंदबाज रवि बिश्र्नोई, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवरों में महज 5 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...