भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला हेमिल्टन में सुपर ओवर तक पहुंचा। सुपर ओवर में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने दो छक्के लगाकर भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करने आए मार्टिन गुप्टिल और कप्तान विलियमसन ने 17 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा। जिसके जवाब में भारतीय ओपनर राहित शर्मा ने शानदार दो छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढत हासिल कर ली है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 179 रन बनाए। इस मैच में भारत की शुरूआत अच्छी रही और सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और के. एल. राहुल ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े।
दो मैचों से खामोश रहां रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच जमकर बोला और रोहित ने 40 गेंदो में 65 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के जड़े। लेकिन इस मैच से पहले दो मैचों के हीरो रहे के. एल राहुल कुछ खास नही कर पाए। राहुल 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली भी ज्यादा देर पिच पर नहीं टिक सके और 38 रन बनाकर चलते बने।
अब न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य था। क्रिज पर बल्लेबाजी करने आए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो की जोड़ी। गुप्टिल ने तेजी से रन बनाने शुरू किए और मुनरो के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। लेकिन गुप्टिल ज्यादा देर तक क्रिज पर नहीं टिक पाए ओर 31 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर को अपना विकेट दें बैठे।
बाद में क्रिज पर आए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रूख ही बदल दिया। विलियमसन ने भारतीय गेंदबाजो की जमकर पिटाई की और महज 48 गेंदो पर 8 चौके और 6 छक्को की मदद से 95 रन ठोक डाले और मैच को सुपर ओवर की दहलीज तक ले आए।
सुपर ओवर में रोहित के बल्ले से निकले शानदार दो छक्के जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने यह सीरीज भी फतेह कर ली है। अब भारतीय टीम ने मौजूदा सीरीज में 3-0 की बढत हासिल कर ली है।