एक्टर इमरान हाशमी की पहली इंडो-अमेरिकन फिल्म ‘हरामी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
रोमांटिक हीरो और सीरियल किसर के नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी इस बार अलग तरह की फिल्म में नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CFrGfYXj1qH/
बता दें कि रिलीज के पहले ही यह फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी छाप छोड़ने जा रही है। वहीं अब इसके ट्रेलर ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।
https://www.instagram.com/p/CFHMFFIjYmF/
फिल्म हरामी के ट्रेलर की बात करें तो इसमें मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले छोटे बच्चों को अपराध की दुनिया में पहुंचाने वाले एक अपराधी की कहानी बताई गई है।
https://www.instagram.com/p/B5KhJV7D9Ve/
यहां इन बच्चों को डरा-धमका कर चोरी और पॉकेटमारी कराई जाती है. इस गिरोह के सरगना के तौर पर नजर आ रहे हैं इमरान हाशमी।
यह किरदार काफी दमदार नजर आ रहा है, इमरान ने अपनी एक्टिंग से इस सरगना को एक परफेक्ट रूप दिया है। ये एक ऐसा विलेन है जो अंग्रेजी में बात करता है और बच्चों की छोटी सी गलती भी इससे बर्दाश्त नहीं होती।
https://www.instagram.com/p/B6Sux8cjoDU/
फिल्म का निर्माण इमरान हाशमी के प्रोडक्शन हाउस ने यूएस बेस्ड प्रोडक्शन हाउस जर्म कलेक्टिव और अन्य प्रोडक्शन हाउस के साथ मिल कर किया है। 21 अक्टूबर को बुसान फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रिमियर होगा।