1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मचा तांडव, जानें इसका कारण

फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मचा तांडव, जानें इसका कारण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मचा तांडव, जानें इसका कारण

नई दिल्ली: मिर्जापुर-2 के सफलता के बाद बॉलीवुड के बड़े सितारे बॉवी देओल, मनोज वाजपेची जैसे दिग्गज कलाकार वेब सीरीज की ओर कदम बढ़ा दिये हैं। इसी कड़ी में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया जैसे  दिग्गजों से सजी टीम ने तांडव जैसी वेब सीरीज रिलीज की, लेकिन वेब सीरीज रिलीज होते ही विवादों में घिरती नजर आ रही है।

आपको बता दें कि वेब सीरीज के पहले ही एपिसोड में विवाद होता दिख रहा है। दरअसल, वेब सीरीज के पहले ही एपिसोड में जीशान अय्यूब भगवान शिव के रोल में दिख रहें हैं। भगवान भोलेनाथ के वेश में वह एक यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते भी दिख रहे हैं। जिसमें जीशान अय्यूब  मंच पर खड़े हो कर यह कहते हुए दिखाई दे रहें हैं कि ‘आपको किससे आजादी चाहिए। उसके बाद जीशान के आते ही मंच संचालक कहता है- ‘नारायण-नारायण, प्रभु कुछ करिए। रामजी के फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुझे लगता है हमें कोई नई स्ट्रेटजी बनानी चाहिए।

मंज संचालक के कहने  के बाद भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे जीशान अय्यूब कहते हैं, ‘क्या करूं तस्वीर बदल दूं क्या?’ जिसके जवाब में मंच संचालक कहता है। भोलेनाथ आप तो बहुत ही भोले हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर  तांडव के लिए होने लगा तांडव, पहले एपिसोड के इस सीन पर लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स के मुताबिक, तांडव का यह सीन हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। ये उनके आराध्यों का अपमान है। जिसे वह किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे।

आपको बता दें कि वेब सीरीज के विवादों का सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले बॉबी देओल की आश्रम भी विवादों का सामना कर चुकी है। इतनी ही नहीं मिर्जापुर-2 में भी कुछ सीन्स को लेकर विवाद गहरा गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...