1. हिन्दी समाचार
  2. भाग्यफल
  3. मुश्किल समय में इन पांच चीजों का रखें ध्यान, चाणक्य़ ने बताया है समाधान

मुश्किल समय में इन पांच चीजों का रखें ध्यान, चाणक्य़ ने बताया है समाधान

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। इतना ही नहीं चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने  राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनियां ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे। जिसमें उन्होने बताया है कि मुश्किल समय में किन 5 चीजों के संग्रह करने से व्यक्ति को मुश्किल घड़ी में काम आती है आइये जानतेहैं आचार्य चाणक्य की वो पांच बातें..

1 धर्म: आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा दूसरों की मदद करना चाहिए। जितना संभव हो सके दूसरो के हित में मन लगाना चाहिए। भगवान की पूजा करनी चाहिए। क्योंकि मुश्किल समय आने पर व्यक्ति को धर्म ही बचाता है।

2 अन्न:  आचार्य चाणक्य के अनुसार घर में कभी अनाज की कमी नहीं होनी देनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि अगर घर में कोई मेहमान आए तो उसे भोजन जरूर कराना चाहिए। चाणक्य के अनुसार  ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

3 धन: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, मुश्किल घड़ी में धन का होना बहुत जरूरी होता है। धन इंसान को मुश्किलों से बचाता है। इसलिए हर व्यक्ति को धन का संचय जरुर करना चाहिए।

4 गुरु का उपदेश: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को गुरु का उपदेश बेहद ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। उसी के हिसाब से कर्म करना चाहिए। गुरु के उपदेशों से जीवन की समस्याओं का हल मिलता है।

5 औषधि: चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को दैनिक जीवन में होने वाली शारीरिक परेशानियों से जुड़ी दवाई का संग्रह करना चाहिए। क्योंकि किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर उसका दवा न दिया जाए तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...