1. हिन्दी समाचार
  2. चुनाव 2024
  3. एमपी में कमल और कमलनाथ की लड़ाई तेज, बीजेपी-कांग्रेस में होगा कड़ा मुकाबला

एमपी में कमल और कमलनाथ की लड़ाई तेज, बीजेपी-कांग्रेस में होगा कड़ा मुकाबला

मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे कमल और कमलनाथ की लडाई बेहद तेज होती जा रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा और सीधा मुकाबला है। भाजपा अपना गढ बचाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाए हुए है, तो कांग्रेस को लग रहा है कि वह सत्ता में पिछली बार की तरह इस बार भी जीतेगी हांलाकि कुछ वक्त के बाद ही कांग्रेस के कई विधायक कांग्रेस छोड कर भाजपा में शामिल हो गये थे जिसकी वजह से कांग्रेस की सरकार गिर गयी थी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

सीनियर जर्नलिस्ट प्रताप राव की कलम से…

भोपालः मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे कमल और कमलनाथ की लडाई बेहद तेज होती जा रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा और सीधा मुकाबला है। भाजपा अपना गढ बचाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाए हुए है, तो कांग्रेस को लग रहा है कि वह सत्ता में पिछली बार की तरह इस बार भी जीतेगी हांलाकि कुछ वक्त के बाद ही कांग्रेस के कई विधायक कांग्रेस छोड कर भाजपा में शामिल हो गये थे जिसकी वजह से कांग्रेस की सरकार गिर गयी थी।

सभी 230 सीटों पर 17 नवम्बर को चुनाव

मध्य प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव वाकई बेहद दिलचस्प हो रहा है। सोलहवीं विधानसभा की सभी 230 सीटों पर 17 नवम्बर को चुनाव होना है। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के सभी बडे नेता मैदान में हैं । प्रधानमंत्री मोदी खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे और भाजपा को जिताने के लिए ताबडतोड रैलियां करके चुनाव को और ज्यादा अलग मोड पर ले जायेंगे । प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह पहले से ही मध्य प्रदेश में डटे हुए हैं।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक एक विधान सभा में जाकर जन सभा करके जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता ग्राउंड  जीरो पर जा रहा है और भाजपा के लिए जमीन तैयार कर रहा है।

दिग्गज नेताओं ने मध्य प्रदेश में डाला डेरा

उधर कांग्रेस के धुरंधर भी मैदान में हैं। कांग्रेस के बड़े नेता मध्य प्रदेश में डेरा जमाये हुए हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी चुनावी रैलियां कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कमल नाथ भाजपा को कडी टक्कर दे रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता किसको मुख्यमंत्री की सीट पर बैठाएगी ये 3 दिसम्बर को पता चलेगा लेकिन मध्य प्रदेश का यह चुनाव कई मायनों में बेहद अहम है। विधान सभा के चुनाव के कुछ ही महीनों के बाद ही लोकसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी जानकार मानते हैं कि विधान सभा के नतीजों का असर आगामी लोकसभा चुनाव पर पड सकता है। बहरहाल चुनाव और चुनाव के नतीजे भविष्य के गर्त में हैं। लेकिन विधान सभा का चुनाव दोनों पार्टियों के लिए करो या मरो के हालातों में हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...