बुरहानपुर के ग्राम घाघरला में जंगली सूअरों के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खड़ी मक्का की फसल को नुकसान से बचाने के लिए किसान दिन में खेती और रात में खेतों की रखवाली कर रहे हैं। किसानों ने वन विभाग और प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराने और सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।
