Railway India News in Hindi

दस साल बाद तुकईथड़ पहुंची स्पेशल ट्रेन, ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर किया स्वागत

दस साल बाद तुकईथड़ पहुंची स्पेशल ट्रेन, ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर किया स्वागत

बुरहानपुर जिले के तुकईथड़ में करीब दस साल बाद खंडवा से विशेष ट्रेन पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर उसका स्वागत किया। दिसंबर 2016 में रेल सेवा बंद होने के बाद अब लोगों को दोबारा ट्रेन चलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने तुकईथड़ से सनावद तक नियमित यात्री ट्रेन शुरू करने की मांग की है, जिससे विद्यार्थियों, व्यापारियों और मरीजों को राहत मिल सके।

पन्ना–खजुराहो रेल परियोजना पर उठे सवाल, नए अलाइनमेंट से फिर कटेंगे हजारों पेड़

पन्ना–खजुराहो रेल परियोजना पर उठे सवाल, नए अलाइनमेंट से फिर कटेंगे हजारों पेड़

पन्ना–खजुराहो रेल परियोजना में सुरक्षा कारणों से रूट बदलने का फैसला लिया गया है, जिसके बाद पहले से काटे जा चुके 52 हजार से अधिक पेड़ों के बावजूद नए अलाइनमेंट में भी 31 हजार से अधिक पेड़ कटने की संभावना है। पुराने रूट में छह तीखे मोड़ों और तकनीकी खामियों को देखते हुए रेलवे ने इसकी समीक्षा शुरू की है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय तकनीकी समिति गठित