सासाराम के पायलट बाबा आश्रम में जीविका के 20 वर्ष पूरे होने पर जदयू द्वारा ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री डॉ. अशोक चौधरी और जदयू विधायक वशिष्ठ सिंह ने जीविका दीदियों के साथ संवाद किया और बिहार के विकास में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की।
