Pds Scheme News in Hindi

नवादा में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश, 77 हजार से अधिक आवेदन मिले

नवादा में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश, 77 हजार से अधिक आवेदन मिले

बिहार के नवादा जिले में नए राशन कार्ड निर्माण और ई-केवाईसी की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 73 हजार कार्ड बनाने के लक्ष्य के मुकाबले 77,099 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब तक 65 प्रतिशत लाभार्थियों का ई-केवाईसी और 55 प्रतिशत राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत कुमार ने लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए हैं।