Mp Update News in Hindi

महेंद्र महेवा गौशाला में अनियमितताओं के आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

महेंद्र महेवा गौशाला में अनियमितताओं के आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

टीकमगढ़ के पलेरा जनपद स्थित महेंद्र महेवा गौशाला में अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला महीनों से बंद है और कागजों में ही संचालन दिखाकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ है, जिसके बाद ग्रामीणों ने जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बुरहानपुर में मुफ्त राशन में बड़ी लापरवाही, चावल में मिली इल्लियां और बदबू

बुरहानपुर में मुफ्त राशन में बड़ी लापरवाही, चावल में मिली इल्लियां और बदबू

Burhanpur के ग्राम घाघरला में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मुफ्त राशन योजना के तहत वितरित चावल में इल्लियां, बदबू और खराब गुणवत्ता मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की जांच में करीब 50 क्विंटल से अधिक राशन गुणवत्ता विहीन पाया गया। अधिकारियों ने खराब राशन बदलने और गोदाम व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।