सिंहस्थ-2028 को लेकर उज्जैन में बड़े स्तर पर विकास कार्य जारी हैं। घाट निर्माण, सिक्स लेन सड़क, नए पुल, एयरपोर्ट और सीवरेज प्रोजेक्ट के जरिए शहर को आधुनिक धार्मिक महानगर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
सिंहस्थ-2028 को लेकर उज्जैन में बड़े स्तर पर विकास कार्य जारी हैं। घाट निर्माण, सिक्स लेन सड़क, नए पुल, एयरपोर्ट और सीवरेज प्रोजेक्ट के जरिए शहर को आधुनिक धार्मिक महानगर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी है। इस फैसले का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे मध्यप्रदेश सहित पूरे देश के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोनाली मिश्रा, महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, क्राउड मैनेजमेंट और AI आधारित निगरानी सिस्टम को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई है।
शिवपुरी जिले की पोहरी जनपद पंचायत के ग्राम अहेरा और मुड़खेड़ा में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पानी, बिजली, सड़क, राशन और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच रात्रि विश्राम कर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने का संदेश दिया।
गुना में किसानों की समस्याओं और समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस ने नेशनल हाईवे-46 पर बड़ा आंदोलन किया। बिलोनिया के पास हुए चक्का जाम का नेतृत्व जयवर्धन सिंह ने किया, जहां हजारों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता तेज गर्मी के बावजूद सड़क पर बैठे रहे। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि
शाजापुर में आज कांग्रेस के द्वारा की किसानों समस्या को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। पटवारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि किसानों को गेहूं और धान का उचित दाम नहीं मिला, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में 'सड़क
भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास, ग्रीन एनर्जी और भविष्य की योजनाओं को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने सोलर एनर्जी और ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट को भविष्य के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि अब समय स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा का है। मुख्यमंत्री ने भोपाल को आईटी हब और एजुकेशन सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की, साथ ही आसपास के जिलों को
उज्जैन में बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर किसानों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
भोपाल से पहली बार विशेष सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ किया गया। डॉ. मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से यात्रा के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में प्रदेशभर से 1100 श्रद्धालु शामिल हुए हैं।
डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में अपने संबोधन के दौरान सोमनाथ मंदिर, सनातन संस्कृति और देश की सांस्कृतिक विरासत पर विचार साझा किए। उन्होंने भारत के धार्मिक स्थलों और आस्था के केंद्रों का उल्लेख करते हुए विकास और संस्कृति के संबंध पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 मई को भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के पहले जत्थे को रवाना करेंगे। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह यात्रा देश की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित है। इस विशेष यात्रा में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 1,100 श्रद्धालु शामिल होंगे, जो सोमनाथ मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल और बुरहानपुर को लेकर बड़ा विजन पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए मजबूत आधार तैयार हो चुका है। बुरहानपुर के सुखपुरी क्षेत्र को इंडस्ट्रियल बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा और रेहटा औद्योगिक क्षेत्र में नए मार्ग बनाए जाएंगे।
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज। नगर निगम ने 25 हजार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और 101 रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाकर जल संकट से निपटने की योजना बनाई।
बुरहानपुर में आयोजित निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट में CM मोहन यादव शामिल हुए। निवेश बढ़कर 800 करोड़ पहुंचा, उद्योगों को बढ़ावा और रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुरहानपुर में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्योगों को बढ़ावा और युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर सरकार ने अपना फोकस दोहराया।