Mohan Yadav News in Hindi

CM मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

CM मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेशभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन होगा। ‘सेवा सेतु’ शिविरों के जरिए पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और विश्व रिकॉर्ड बनाने की

UG NEET-2026: MBBS काउंसलिंग में 2 लाख रुपये की एग्जिट पेनल्टी पर जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

UG NEET-2026: MBBS काउंसलिंग में 2 लाख रुपये की एग्जिट पेनल्टी पर जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

UG NEET-2026 की MBBS काउंसलिंग में 2 लाख रुपये की एग्जिट पेनल्टी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने पेनल्टी वापस लेने, अतिरिक्त वसूली गई राशि लौटाने और काउंसलिंग प्रक्रिया के बीच नियमों में बदलाव न करने की मांग की है। पटवारी ने विद्यार्थियों के हित में 15 सितंबर से पहले निर्णय लेने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म के संदेश और अभिनय की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म के संदेश और अभिनय की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी और इसकी विषय-वस्तु व कलाकारों के अभिनय की सराहना की। नीब करौली बाबा के जीवन पर केंद्रित इस फिल्म में आस्था, हनुमान भक्ति, सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संदेश प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने अभिनेता शोभिनव सत्या के अभिनय की विशेष प्रशंसा करते हुए प्रदेशवासियों से फिल्म देखने की अपील की।

50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिलेगा जमीन का स्वामित्व, 17 सितंबर से अभियान

50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिलेगा जमीन का स्वामित्व, 17 सितंबर से अभियान

ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे की जमीन पर रह रहे 50 लाख से अधिक परिवारों को स्वामित्व अधिकार देने के लिए 17 सितंबर से विशेष अभियान शुरू होगा। गांवों में कैंप लगाकर रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और पात्र परिवारों की निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी। स्वामित्व मिलने के बाद बैंक ऋण की सुविधा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

खनिज क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, 2030-31 तक ₹30 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

खनिज क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, 2030-31 तक ₹30 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

मध्यप्रदेश सरकार प्रस्तावित खनिज अन्वेषण नीति-2026 के जरिए खनिज क्षेत्र में निवेश, राजस्व और रोजगार बढ़ाने पर जोर दे रही है। 2030-31 तक खनिज राजस्व को ₹30,000 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य है। वहीं, DMF निधि के प्रभावी उपयोग से सिंगरौली को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाने की योजना है।

स्वामित्व योजना पर सरकार की बड़ी तैयारी, 48 लाख से ज्यादा संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री का प्रस्ताव

स्वामित्व योजना पर सरकार की बड़ी तैयारी, 48 लाख से ज्यादा संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री का प्रस्ताव

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्वामित्व योजना को लेकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे कराया जा चुका है। सरकार 48 लाख से अधिक निजी संपत्तियों और पट्टों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने की तैयारी में है, जिसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी। वहीं, मंत्री ने सीधी में पटवारी के वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी।

रस-अल-ख़ैमा के शासक से CM मोहन यादव की मुलाकात, मध्यप्रदेश में निवेश पर हुई चर्चा

रस-अल-ख़ैमा के शासक से CM मोहन यादव की मुलाकात, मध्यप्रदेश में निवेश पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UAE में AIM Congress के दौरान रस-अल-ख़ैमा के शासक शेख सौद बिन सक़र अल क़ासिमी से मुलाकात की। दोनों के बीच मध्यप्रदेश में निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल भी मौजूद रहे।

AIM Congress 2026 में CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया MP आने का न्योता, रोजगार और निर्यात पर जोर

AIM Congress 2026 में CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया MP आने का न्योता, रोजगार और निर्यात पर जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित AIM Congress 2026 में वैश्विक निवेशकों और उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने GIS 2027 में शामिल होने का न्योता भी दिया। ODOP-GI उत्पादों की प्रदर्शनी और अरब देशों के साथ व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा के साथ कृषि उत्पादों को UAE के बाजार तक पहुंचाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए दिया आमंत्रण

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति Taye Atske Selassie से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। CM ने इथियोपिया के राष्ट्रपति को Global Investors Summit में शामिल होने का निमंत्रण दिया और मध्यप्रदेश के औद्योगिक अवसरों से अवगत कराया। दोनों नेताओं ने भारत-इथियोपिया आर्थिक और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ाने पर भी विचार किया।

सागर जहरीली शराब कांड पर उमंग सिंघार का हमला, मोहन सरकार से पूछे कई सवाल

सागर जहरीली शराब कांड पर उमंग सिंघार का हमला, मोहन सरकार से पूछे कई सवाल

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन यादव सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अवैध शराब के नेटवर्क, मेथेनॉल की सप्लाई, कथित राजनीतिक संरक्षण और ‘Sagar Gold’ से जुड़े आदेशों में बदलाव की जांच की मांग की है। सिंघार ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की है।

दुबई में मोहन यादव ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का निवेश कद, वैश्विक निवेशकों से की अहम बातचीत

दुबई में मोहन यादव ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का निवेश कद, वैश्विक निवेशकों से की अहम बातचीत

दुबई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की शुरुआत हुई। पहले दिन प्रवासी भारतीयों, राजनयिकों, अरब संसद के नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से महत्वपूर्ण संवाद हुए। ओडीओपी व जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी के जरिए प्रदेश की हस्तशिल्प विरासत को वैश्विक मंच मिला। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मा, लॉजिस्टिक्स, कृषि और शहरी अधोसंरचना में निवेश के अवसरों से अवगत कराया।

भोपाल में शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब ऑफलाइन होगी TET परीक्षा

भोपाल में शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब ऑफलाइन होगी TET परीक्षा

भोपाल में शिक्षक दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत होने वाली TET परीक्षा अब ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।

मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट, CM मोहन यादव ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा

मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट, CM मोहन यादव ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा कर NDRF और SDRF की टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए। सरकार के मुताबिक, पिछले एक महीने में 2,783 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

उज्जैन सिंहस्थ 2028: जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, तैयारियों में देरी और पारदर्शिता पर उठाए गंभीर सवाल

उज्जैन सिंहस्थ 2028: जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, तैयारियों में देरी और पारदर्शिता पर उठाए गंभीर सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में कथित देरी और परियोजनाओं की पारदर्शिता को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रमुख विकास कार्यों की प्रगति, लागत, टेंडर, भूमि अधिग्रहण और भुगतान की जानकारी सार्वजनिक करने के साथ थर्ड पार्टी ऑडिट और साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट जारी करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को मिलेगी नई गति, पोर्टल से होगी कार्यों की नियमित निगरानी

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को मिलेगी नई गति, पोर्टल से होगी कार्यों की नियमित निगरानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल पर अभियान से जुड़ी गतिविधियों, जनसंवाद, निरीक्षण, समीक्षा बैठकों, नवाचारों और महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी नियमित रूप से दर्ज की जाएगी। इससे कार्यों की निगरानी, बेहतर समन्वय और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलेगी।