Milk Production News in Hindi

भोपाल में ‘श्वेत क्रांति 2.0’ का आगाज, अमित शाह ने डेयरी परियोजनाओं का किया शुभारंभ

भोपाल में ‘श्वेत क्रांति 2.0’ का आगाज, अमित शाह ने डेयरी परियोजनाओं का किया शुभारंभ

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन के दौरान मध्यप्रदेश में ‘श्वेत क्रांति 2.0’ की शुरुआत की गई। अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में कई डेयरी परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ। उज्जैन में 255 करोड़ रुपये के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र समेत अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में गौपालक दीदियों का सम्मान, गौशालाओं को सहायता और दुग्ध समितियों को लाभांश भी वितरित किया

गोरखपुर में महिला दुग्ध उत्पादकों की बड़ी पहल, रोजाना 1.5 लाख लीटर दूध का संग्रहण

गोरखपुर में महिला दुग्ध उत्पादकों की बड़ी पहल, रोजाना 1.5 लाख लीटर दूध का संग्रहण

गोरखपुर में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन से 1200 गांवों की 73 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। संगठन रोजाना करीब 1.5 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर रहा है और पिछले तीन वर्षों में महिला दुग्ध उत्पादकों को लगभग 300 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।