Liquor Seizure News in Hindi

बुरहानपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 केस दर्ज और 4 आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 केस दर्ज और 4 आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 11 प्रकरण दर्ज किए और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। खेरखेड़ा, खारखेड़ा, अमुल्ला खुर्द, झोलापुरा और डबाली में हुई कार्रवाई के दौरान 56 लीटर कच्ची शराब, 1500 किलो महुआ लहान और 15 पाव देशी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1.65 लाख रुपये बताई गई है।

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

बांका के भलजोर चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग ने एक 16 चक्का ट्रक से 1,214 कार्टून में छिपाकर रखी गई करीब 10,694 लीटर विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 1.28 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में राजस्थान निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

पन्ना में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त; कई आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

पन्ना में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त; कई आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

पन्ना में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई और संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

भैरुंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

भैरुंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीहोर जिले के भैरुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर चींटीखेड़ा रोड स्थित निर्माणाधीन मकान से 8 पेटी देशी शराब बरामद की गई, जिसमें कुल 63 लीटर शराब मिली। जब्त शराब की कीमत करीब 31,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी विष्णु प्रसाद पंवार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी

अवैध शराब के खिलाफ ढीमरखेड़ा पुलिस का बड़ा अभियान, कई जगहों पर दी दबिश

अवैध शराब के खिलाफ ढीमरखेड़ा पुलिस का बड़ा अभियान, कई जगहों पर दी दबिश

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 15 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान देसी, मसाला, बीयर और कच्ची शराब की बड़ी मात्रा जब्त की गई और कई मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।