Global Investors Summit 2027 News in Hindi

PM मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

PM मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए आमंत्रित किया और मध्य प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास व रोजगार सृजन के प्रयासों की जानकारी दी। किसान कल्याण वर्ष 2026, बलराम कृषि महोत्सव, सांदीपनि विद्यालयों और सुगम परिवहन योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

दुबई में मोहन यादव ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का निवेश कद, वैश्विक निवेशकों से की अहम बातचीत

दुबई में मोहन यादव ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का निवेश कद, वैश्विक निवेशकों से की अहम बातचीत

दुबई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की शुरुआत हुई। पहले दिन प्रवासी भारतीयों, राजनयिकों, अरब संसद के नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से महत्वपूर्ण संवाद हुए। ओडीओपी व जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी के जरिए प्रदेश की हस्तशिल्प विरासत को वैश्विक मंच मिला। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मा, लॉजिस्टिक्स, कृषि और शहरी अधोसंरचना में निवेश के अवसरों से अवगत कराया।