Electricity Bill News in Hindi

बड़वानी में स्मार्ट मीटर के बढ़े बिल से किसान परेशान, खेती छोड़ बिजली दफ्तर पहुंचे

बड़वानी में स्मार्ट मीटर के बढ़े बिल से किसान परेशान, खेती छोड़ बिजली दफ्तर पहुंचे

बड़वानी के सेगांव में स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं ने अधिक बिजली बिल आने की शिकायत की है। ग्रामीण बिल लेकर बिजली विभाग पहुंचे और संशोधन की मांग की। किसानों का कहना है कि बिल सुधार के लिए उन्हें खेती का काम छोड़कर विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विभाग ने मीटरों की जांच कर आवश्यकतानुसार बिल संशोधित करने का भरोसा दिया है।

स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल से ग्रामीण नाराज, विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल से ग्रामीण नाराज, विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन

बड़वानी के सेगांव में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गलत रीडिंग के कारण हजारों रुपये के बिल आने का आरोप लगाया और बिलों में सुधार की मांग की। विभाग ने मीटरों की जांच कर नियमानुसार समाधान का भरोसा दिया है।

बिजली बिल में राहत का मौका, DM शेखर आनंद ने लोगों से सोलर पैनल अपनाने की अपील की

बिजली बिल में राहत का मौका, DM शेखर आनंद ने लोगों से सोलर पैनल अपनाने की अपील की

शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लोगों से पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की अपील की है। योजना के तहत पात्र परिवारों को केंद्र और राज्य स्तर से सब्सिडी का लाभ मिल सकता है, जिससे बिजली बिल का खर्च कम करने में मदद मिलेगी।

शिवपुरी में किसान ने मुफ्त में पिलाया पानी, अब 1.82 लाख रुपये के बिजली बिल पर उठाए सवाल

शिवपुरी में किसान ने मुफ्त में पिलाया पानी, अब 1.82 लाख रुपये के बिजली बिल पर उठाए सवाल

शिवपुरी के सतनवाड़ा कलां निवासी किसान हरिवल्लभ धाकड़ ने जनसुनवाई में शिकायत की कि पेयजल संकट के दौरान गांव को मुफ्त में पानी उपलब्ध कराने के बावजूद बिजली विभाग ने उनके खिलाफ 1.82 लाख रुपये का विद्युत प्रकरण बना दिया। उन्होंने कार्रवाई निरस्त करने और मामले की जांच की मांग की।