बड़वानी से करीब 1000 छात्र-छात्राएं इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। छात्र शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और चयन प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को संवाद के दौरान उठाने की तैयारी में हैं।

इंदौर में 19 तारीख को कांग्रेस की ओर से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षा, रोजगार, परीक्षा में पारदर्शिता और शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन जैसे छात्र हित से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि छात्रों की आवाज को मजबूती से सामने लाने की जरूरत है।
भोपाल में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर-भोपाल साइकिल यात्रा को लेकर भाजपा को खुली चुनौती दी। पार्टी का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मुद्दे उठाना था तथा आगे की रणनीति संगठन तय करेगा।