Disaster Management News in Hindi

मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट, CM मोहन यादव ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा

मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट, CM मोहन यादव ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा कर NDRF और SDRF की टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए। सरकार के मुताबिक, पिछले एक महीने में 2,783 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

एम्स गोरखपुर में हेलीपैड होगा और बेहतर, गंभीर मरीजों के लिए जल्द आसान होगी एयर एम्बुलेंस सेवा

एम्स गोरखपुर में हेलीपैड होगा और बेहतर, गंभीर मरीजों के लिए जल्द आसान होगी एयर एम्बुलेंस सेवा

एम्स गोरखपुर में एयर एम्बुलेंस सेवा को सुगम बनाने के लिए मौजूदा हेलीपैड को अपग्रेड किया जा रहा है। हेलीपैड के आसपास जरूरी बदलाव और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जाएगी। इससे गंभीर मरीजों, दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले रोगियों और आपदा या मास कैजुअल्टी की स्थिति में मरीजों को कम समय में अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

खंडवा में 10.5 घंटे का हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, उफनती नदी के टापू से चार युवकों को सुरक्षित निकाला

खंडवा में 10.5 घंटे का हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, उफनती नदी के टापू से चार युवकों को सुरक्षित निकाला

खंडवा जिले के हांडीकुंड क्षेत्र में उफनती सुक्ता नदी के बीच टापू पर फंसे चार युवकों को SDERF ने करीब साढ़े 10 घंटे तक चले हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया। ड्रोन के माध्यम से भोजन, पानी और लाइफ जैकेट पहुंचाने के बाद जलस्तर कम होने पर संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू पूरा किया। इस अभियान को जिले के सबसे चुनौतीपूर्ण और सफल जल-बचाव अभियानों में शामिल माना

बुरहानपुर में ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब पहुंची नदी

बुरहानपुर में ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब पहुंची नदी

बुरहानपुर में लगातार बारिश के कारण ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रशासन ने नदी के घाटों पर पुलिस और होमगार्ड की तैनाती कर लोगों से नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा होगी हाईटेक, उज्जैन में रोबोट, ड्रोन और स्मार्ट फायर सिस्टम का लाइव डेमो

सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा होगी हाईटेक, उज्जैन में रोबोट, ड्रोन और स्मार्ट फायर सिस्टम का लाइव डेमो

उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ-2028 की सुरक्षा को लेकर रोबोट, ड्रोन और स्मार्ट फायर सिस्टम का लाइव डेमो आयोजित किया गया। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में आधुनिक अग्निशमन और आपदा प्रबंधन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तेज और सुरक्षित रेस्क्यू संभव हो सकेगा।

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मिली रफ्तार

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मिली रफ्तार

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए होमगार्ड, सिविल डिफेंस और आपदा मित्रों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालिदास अकादमी में हुए इस समागम में वॉलंटियर्स को आपदा प्रबंधन और जनसेवा का संकल्प दिलाया गया। अधिकारियों ने भविष्य में और व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।

सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

सीहोर जिले के सोनकच्छ टोल प्लाजा के पास एक टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दोराहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और यातायात रोक दिया। बाद में NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने राहत कार्य कर घंटों की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पा लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण

Punjab Flood : पीएम मोदी ने की 1,600 करोड़ रुपये की नई मदद की घोषणा

Punjab Flood : पीएम मोदी ने की 1,600 करोड़ रुपये की नई मदद की घोषणा

Punjab Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब बाढ़ प्रभावितों के लिए 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद की घोषणा की, जो पहले उपलब्ध 12,000 करोड़ रुपये के अलावा होगी।किसानों को सिंचाई और बोरवेल मरम्मत की सहायता दी जाएगी, वहीं ग्रामीण घरों का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया जाएगा।स्कूलों के पुनर्निर्माण, जल संचय परियोजनाओं और समग्र राहत कार्यों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सहायता प्रदान की जाएगी।

धराली में बादल फटने पर अमित शाह ने जताया दुख, कहा -प्रभावितों के साथ हैं हम

धराली में बादल फटने पर अमित शाह ने जताया दुख, कहा -प्रभावितों के साथ हैं हम

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख जताया।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।एनडीआरएफ सहित राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Antariksh Yatra : भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और गौरवशाली छलांग!

Antariksh Yatra : भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और गौरवशाली छलांग!

Antariksh Yatra : ISRO और NASA के वैज्ञानिकों ने GSLV-F16 से क्रांतिकारी NISAR उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया, जो भारत की वैज्ञानिक ताकत को विश्व स्तर पर साबित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह उपलब्धि वैश्विक सहयोग की मिसाल है। NISAR उपग्रह आपदाओं, कृषि और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करेगा।

Dehradun : मॉनसून के शुरुआती दौर में भूस्खलन को लेकर PWD ने कसी कमर

Dehradun : मॉनसून के शुरुआती दौर में भूस्खलन को लेकर PWD ने कसी कमर

Dehradun : मॉनसून की शुरुआत में उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण 128 सड़कें बंद हो गई हैं। PWD विभाग ने 1104 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर JCB और पोकलैंड मशीनें तैनात की हैं। अधिकारियों के मुताबिक सड़कें जल्द खोलने और भविष्य में भूस्खलन रोकने के लिए तेजी से काम चल रहा है।

Uttarakhand: मानसून से पहले उत्तराखंड में आपदा का खतरा, तैयारी के दावों पर फिर उठे सवाल

Uttarakhand: मानसून से पहले उत्तराखंड में आपदा का खतरा, तैयारी के दावों पर फिर उठे सवाल

Uttarakhand: उत्तराखंड में मानसून के दौरान हर साल भारी आपदाएं आती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता है। केदारनाथ समेत चारधाम यात्रा मार्गों पर दर्जनों लैंडस्लाइड जोन चिन्हित हैं, लेकिन फिर भी हादसे रुक नहीं पा रहे। हाल ही की घटना ने आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Dehradun: मानसून में लैंडस्लाइड से निपटने को तैयार PWD

Dehradun: मानसून में लैंडस्लाइड से निपटने को तैयार PWD

Dehradun : उत्तराखंड में मानसून के दौरान संभावित भूस्खलन से निपटने के लिए PWD ने संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से ही भारी मशीनें तैनात कर दी हैं। विभाग ने BRO और NHAI से मशीनों की सूची लेकर तैयारियां की हैं। अचानक आपदा की स्थिति में नजदीकी कंट्रोल सेंटर से तत्काल मदद भेजी जाएगी।