गौरव के इस ऐतिहासिक क्षण पर ISRO – Indian Space Research Organisation और NASA के समस्त वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई, जिन्होंने GSLV-F16 के माध्यम से क्रांतिकारी NISAR सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण कर विश्व मंच पर भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं ने नई ऊंचाइयों को छू लिया है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह उपलब्धि न केवल भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक सहयोग की एक अनुपम मिसाल भी है।
NISAR उपग्रह आपदाओं, कृषि और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर डेटा प्रदान करेगा जो न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को बेहतर तैयारी और एक मजबूत समाधान की दिशा में सक्षम बनाएगा।