Clean Energy News in Hindi

CM मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई इलेक्ट्रिक कार, ‘2047’ नंबर बना चर्चा का केंद्र

CM मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई इलेक्ट्रिक कार, ‘2047’ नंबर बना चर्चा का केंद्र

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की अपील को आगे बढ़ाते हुए अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल की है। 500 किलोमीटर तक की रेंज वाली यह ईवी अब मुख्यमंत्री के नियमित उपयोग में रहेगी। वाहन का विशेष नंबर ‘MP-02-VB-2047’ विकसित भारत के विजन से जोड़ा जा रहा है।

ई-स्कूटी से जुगल किशोर मंदिर पहुंचे वीडी शर्मा, राहुल लोधी और बृजेन्द्र प्रताप सिंह

ई-स्कूटी से जुगल किशोर मंदिर पहुंचे वीडी शर्मा, राहुल लोधी और बृजेन्द्र प्रताप सिंह

पन्ना में खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, दमोह सांसद राहुल लोधी और विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ई-स्कूटी से जुगल किशोर मंदिर पहुंचे। नेताओं ने भगवान के दर्शन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उनकी यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।