भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठनात्मक प्रशिक्षण को मजबूत करने और अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी मंथन किया गया।
