भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण अभियानों, सदस्यता विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
