भोपाल में कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में रोशनपुरा चौराहे पर धरना और उपवास शुरू किया। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया।
भोपाल में कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में रोशनपुरा चौराहे पर धरना और उपवास शुरू किया। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया।
भोपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन बैठक के दौरान पार्षदों ने नए करों की आशंका, पॉलीथिन और सेनेटरी वेस्ट से नालियां चोक होने तथा सफाई कर्मचारियों की कमी जैसे मुद्दे उठाए। नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सरवर ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की।
भोपाल में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा। कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
भोपाल में अब खुले में कचरा फेंकने या जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। 100 से अधिक लोगों वाले आयोजनों के लिए नगर निगम की अनुमति अनिवार्य होगी। नए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम जल्द लागू किए जाएंगे।
भोपाल में कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी को नुकसान उठाना पड़ा। बीजेपी ने फैसले को न्यायपालिका और संविधान की जीत बताया।
भाजपा से नई जिम्मेदारी मिलने पर महेश केवट ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग को सम्मान और अवसर देने का कार्य कर रही है तथा वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस पर आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 38 विधायक परिवार सहित बेंगलुरु रवाना हो रहे हैं। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। राज्यसभा चुनाव के बीच सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट की उम्मीदवारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस मीडिया प्रमुख मुकेश नायक ने भाजपा पर सामाजिक और महिला सम्मान के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश कार्यालय में दर्शन-पूजन कर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भोपाल में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में मध्यप्रदेश के हितों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह की उपस्थिति में भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
भोपाल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में अशोक का पौधा रोपित किया और ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने, दूध उत्पादन को बढ़ावा देने और कोलारस में शुगर फैक्ट्री
भोपाल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर मालती राय ने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए शहर में फ्लाईओवर और सड़कों का चौड़ीकरण जरूरी है। यदि विकास कार्यों में पेड़ हटाने पड़ते हैं तो उनकी भरपाई अन्य स्थानों पर पौधारोपण से की जाएगी। उन्होंने ‘ग्रीन और क्लीन भोपाल’ के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की और नालों में कचरा न डालने को कहा। साथ ही नगर