Bhopal News in Hindi

यूसीसी को लेकर मंत्री गौतम टेटवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- महिलाओं के अधिकारों को मिलेगा मजबूती

यूसीसी को लेकर मंत्री गौतम टेटवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- महिलाओं के अधिकारों को मिलेगा मजबूती

भोपाल में मंत्री गौतम टेटवाल ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यूसीसी से सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगेगी और नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की पहल पर भाजपा का स्वागत, हेमंत खंडेलवाल ने बताया ऐतिहासिक फैसला

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की पहल पर भाजपा का स्वागत, हेमंत खंडेलवाल ने बताया ऐतिहासिक फैसला

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की पहल पर भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फैसले का स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं के सम्मान, सामाजिक न्याय और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

भोपाल में जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर हमला, किसान, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

भोपाल में जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर हमला, किसान, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार पर किसानों, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

मध्य प्रदेश में UCC पर बढ़ी सियासी तल्खी, मंत्री कैलाश विश्वास सारंग का कांग्रेस पर बड़ा हमला

मध्य प्रदेश में UCC पर बढ़ी सियासी तल्खी, मंत्री कैलाश विश्वास सारंग का कांग्रेस पर बड़ा हमला

मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी को लेकर सियासत तेज हो गई है। युवा कल्याण एवं खेल मंत्री कैलाश विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर यूसीसी का विरोध करने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, भाजपा नेता भगवान दास सावनानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, भाजपा नेता भगवान दास सावनानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल में किसानों के मुद्दे पर भाजपा नेता भगवान दास सावनानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण और सम्मान के लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल राजनीति करती है। किसानों के मुद्दे पर दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नेताओं के मुखौटे पहनकर सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नेताओं के मुखौटे पहनकर सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायकों ने नेताओं के मुखौटे पहनकर किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। विपक्ष ने खाद-यूरिया की उपलब्धता और अधूरे चुनावी वादों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

केन-बेतवा लिंक परियोजना पर सियासी घमासान, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

केन-बेतवा लिंक परियोजना पर सियासी घमासान, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए परियोजना को विकास, सिंचाई, पेयजल और बिजली उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण बताया है। साथ ही प्रभावितों को बेहतर मुआवजा देने का भरोसा भी दोहराया गया है।

मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस हाईकोर्ट जाएगी

मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस हाईकोर्ट जाएगी

मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के एससी प्रमाण पत्र को राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति द्वारा वैध घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस ने फैसले पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार ने जांच प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए मामले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की है।

‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव बोले- ड्रग माफिया पर होगी जीरो टॉलरेंस कार्रवाई

‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव बोले- ड्रग माफिया पर होगी जीरो टॉलरेंस कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ड्रग माफिया और उनके नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई करेगी तथा वर्ष 2029 तक नशामुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने में योगदान देगी।

Datia By-election : ‘राजा बनाम रंक’ बयान पर विपक्ष का पलटवार, चुनावी सियासत गरमाई

Datia By-election : ‘राजा बनाम रंक’ बयान पर विपक्ष का पलटवार, चुनावी सियासत गरमाई

दतिया उपचुनाव में भाजपा के 'राजा बनाम रंक' वाले बयान पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्ष ने बयान पर तंज कसते हुए इसे राजनीतिक बयानबाज़ी बताया। वहीं कांग्रेस ने चुनाव समिति को लेकर उठे सवालों पर भी अपना पक्ष रखा।

कैलाश जोशी की जयंती पर पुष्पांजलि , मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- मानसून सत्र में पेश होगा यूसीसी विधेयक

कैलाश जोशी की जयंती पर पुष्पांजलि , मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- मानसून सत्र में पेश होगा यूसीसी विधेयक

भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने यूसीसी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आगामी मानसून सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक विधानसभा में पेश किया जाएगा।

मूंग खरीदी पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, किसानों की उपज खरीद सीमा पर उठाए सवाल

मूंग खरीदी पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, किसानों की उपज खरीद सीमा पर उठाए सवाल

भोपाल में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश सरकार की मूंग खरीदी नीति पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार प्रति एकड़ सीमित खरीदी कर किसानों के साथ अन्याय कर रही है और खरीद नीति में बदलाव की मांग की।

भोपाल में ‘आदिवासी Gen Z फेस्ट’ का आयोजन, छात्रों और आदिवासी युवाओं को मिला मंच

भोपाल में ‘आदिवासी Gen Z फेस्ट’ का आयोजन, छात्रों और आदिवासी युवाओं को मिला मंच

भोपाल में "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत आयोजित "आदिवासी Gen Z फेस्ट" में आदिवासी संस्कृति, युवाओं की प्रतिभा और छात्र मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने आशुतोष तिवारी की उम्मीदवारी पर जताया भरोसा, संगठन ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का दावा

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने आशुतोष तिवारी की उम्मीदवारी पर जताया भरोसा, संगठन ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का दावा

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का दावा किया है। पार्टी ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि नामांकन के बाद चुनाव प्रचार और तेज किया जाएगा।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में सीएम मोहन यादव का ऐलान, भोपाल-इंदौर में बनेंगे अत्याधुनिक आईटी पार्क

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में सीएम मोहन यादव का ऐलान, भोपाल-इंदौर में बनेंगे अत्याधुनिक आईटी पार्क

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल और इंदौर में अत्याधुनिक आईटी पार्क विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आईटी, डिजिटल टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।