Arms Act Case India News in Hindi

उनाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

उनाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 315 बोर के कट्टे, अधबने हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। आरोपी लंबे समय से फरार था और उस पर अवैध हथियार बनाने व सप्लाई करने के आरोप हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

सेवढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व शराब सहित स्कॉर्पियो जब्त

सेवढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व शराब सहित स्कॉर्पियो जब्त

सेवढ़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार और शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 2 देसी कट्टे, 1 देसी अधिया, 4 जिंदा राउंड और 7 पेटी शराब जब्त की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।