Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की मनमोहक झांकी, गणतंत्र दिवस 2025 के भव्य आयोजन में कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। “सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल” थीम पर आधारित इस झांकी ने न केवल उपस्थित दर्शकों की तालियां बटोरीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान भी आकर्षित किया।
