आज चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी, जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। झारखंड में पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी।
