ज्ञापन सौंपा

ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 और मास्टर प्लान को लेकर पारदर्शिता की मांग, क्षेत्रवासियों ने सौंपा ज्ञापन

ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 और मास्टर प्लान को लेकर पारदर्शिता की मांग, क्षेत्रवासियों ने सौंपा ज्ञापन

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 और मास्टर प्लान-2031 के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर क्षेत्रवासियों ने पारदर्शिता की मांग की है। बड़ी संख्या में लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और विकास योजनाओं, नक्शों तथा परियोजनाओं की जानकारी सार्वजनिक करने की अपील की। साथ ही अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की भी मांग की गई।

आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृह मंत्री व विधायक से की मुलाकात, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृह मंत्री व विधायक से की मुलाकात, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर राजपूर विधायक एवं पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बकाया भुगतान, प्रोत्साहन राशि, वार्षिक वृद्धि, नियमित भुगतान और अन्य सुविधाओं की मांग उठाई। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। विधायक ने उनकी समस्याओं को विधानसभा में उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का आश्वासन दिया।

रीवा घटना के विरोध में खंडवा में सकल जैन समाज की मौन रैली, संतों की सुरक्षा कानून की मांग

रीवा घटना के विरोध में खंडवा में सकल जैन समाज की मौन रैली, संतों की सुरक्षा कानून की मांग

खंडवा में रीवा में जैन साध्वी के साथ हुई घटना के विरोध में सकल जैन समाज द्वारा मौन रैली निकाली गई। रैली घंटाघर क्षेत्र से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां समाजजनों ने ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने जैन संतों और साध्वियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की और देशभर में हो रही ऐसी घटनाओं पर चिंता