अवैध शराब

भैरुंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

भैरुंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीहोर जिले के भैरुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर चींटीखेड़ा रोड स्थित निर्माणाधीन मकान से 8 पेटी देशी शराब बरामद की गई, जिसमें कुल 63 लीटर शराब मिली। जब्त शराब की कीमत करीब 31,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी विष्णु प्रसाद पंवार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी

तेज रफ्तार लग्जरी कार पलटी, शराब तस्करी का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

तेज रफ्तार लग्जरी कार पलटी, शराब तस्करी का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के सहसन रोड पर पुलिस चेकिंग से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार लग्जरी कार पलट गई, जिससे शराब तस्करी का खुलासा हो गया। हादसे के बाद कार से 1050 पाव देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर हिमांशु रजक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन व शराब जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

शिवपुरी में कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 7 पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी रोहित दुबे को सूचना मिली थी कि एक युवक पोहरी बस स्टैंड के पीछे शराब बेचने की तैयारी में खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल सेन नामक

श्योपुर में वीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.32 लाख की अवैध शराब सहित थार जब्त, चंबल नदी से तस्कर गिरफ्तार

श्योपुर में वीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.32 लाख की अवैध शराब सहित थार जब्त, चंबल नदी से तस्कर गिरफ्तार

श्योपुर के वीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.32 लाख रुपये की अवैध शराब से भरी काले रंग की थार गाड़ी जब्त की और एक तस्कर को चंबल नदी से गिरफ्तार किया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी भागने की कोशिश में नदी में कूद गया था, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर कच्ची शराब और बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर कच्ची शराब और बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी जिले की बैराड़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब और एक मोटरसाइकिल सहित आरोपी सुरेन्द्र बंजारा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

सेवढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व शराब सहित स्कॉर्पियो जब्त

सेवढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व शराब सहित स्कॉर्पियो जब्त

सेवढ़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार और शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 2 देसी कट्टे, 1 देसी अधिया, 4 जिंदा राउंड और 7 पेटी शराब जब्त की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध शराब के खिलाफ ढीमरखेड़ा पुलिस का बड़ा अभियान, कई जगहों पर दी दबिश

अवैध शराब के खिलाफ ढीमरखेड़ा पुलिस का बड़ा अभियान, कई जगहों पर दी दबिश

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 15 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान देसी, मसाला, बीयर और कच्ची शराब की बड़ी मात्रा जब्त की गई और कई मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।