1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. तापसी पन्नू वेकेशन मनाती हुई आई नजर, कुछ तस्वीरें फैंस के साथ की शेयर

तापसी पन्नू वेकेशन मनाती हुई आई नजर, कुछ तस्वीरें फैंस के साथ की शेयर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तापसी पन्नू वेकेशन मनाती हुई आई नजर, कुछ तस्वीरें फैंस के साथ की शेयर

एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ‘बदला’ एक्ट्रेस तापसी फिलहाल अपनी बहन शगुन पन्नू और एक करीबी दोस्त के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CGFdsfVp8KT/

उन्होंने अपनी वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि इनको देखकर आपका भी मन वैकेशन पर जाने का हो जाएगा।

https://www.instagram.com/p/CGHHe1PJiyN/

एक्टर अली फजल ने तापसी की फोटो पर कमेंट करके कहा कि वह भी मालदीव जाना चाहते हैं। अली ने अपने कमेंट में लिखा, “यार ये सही है. मुझे भी जाना है मालदीव।

एक तस्वीर में तापसी खूबसूरत बीच का लुत्फ ले रही हैं। एक्ट्रेस ने मल्टीकलर्ड बिकनी पहनी है और कूल सनग्लासेज लगाए हैं साथ ही उन्होंने अपने बालों को दो पोनीटेल में बांधा हुआ है।

https://www.instagram.com/p/CGEVAuFp0K4/

एक दूसरी फोटो में तापसी बीच पर एक पेड़ के सहारे खड़े होकर हैट लगाएं पोज़ कर रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जब नेचर आपका बेस्ट फिल्टर हो, बेस्ट बैकग्राउंड, बेस्ट लाइटिंग, बेस्ट प्रॉप्स।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...