1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे लिपिक पर लटकी कार्यवाही की तलवार

संभल: भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे लिपिक पर लटकी कार्यवाही की तलवार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल: भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे लिपिक पर लटकी कार्यवाही की तलवार

{ संभल से सतीश सिंह की रिपोर्ट }

सम्भल नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड 10 की सभासद वसीम जहाँ ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को शिकायती पत्र सौपकर अकाउंट विभाग के लिपिक चंचल कुमार पर राज्यवित्त की करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की धनराशि 07 माह तक गायब रखने और अवस्थापना निधि का गलत प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए करोड़ों के गबन करने का आरोप लगाया है।

वहीं सभासद ने डीएम से कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्षजांच हुई तो पालिका में करीब करोड़ो रुपयों से अधिक के घोटालों की कहानी खुल सकती है, जिसका कागजों में हेरफेर किया गया है।

पूर्व में भी आरोपी बाबू के खिलाफ कार्यवाही की शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे बाबू को पद से हटाने और निष्पक्ष जांच कराने की डीएम से मांग करते हुए सभासद ने शिकायत दर्ज कराई है।

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाबू के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन देते हुए जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। वही जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी बाबू के खिलाफ कार्यवाही निश्चित मानी जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...