1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सैफ अली खान के साथ गिरफ्तार होंगे पंकज त्रिपाठी? पुलिस ने दर्ज किया मामला…

सैफ अली खान के साथ गिरफ्तार होंगे पंकज त्रिपाठी? पुलिस ने दर्ज किया मामला…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सैफ अली खान के साथ गिरफ्तार होंगे पंकज त्रिपाठी? पुलिस ने दर्ज किया मामला…

रिपोर्ट : नंदनी तोदी

मिर्जापुर: ओटीटी प्लेटफार्म ऐमज़ॉन प्राइम सवालों के कटघरे में खड़ा है। हाल में रिलीज हुई तांडव सीरीज को लेकर भाजपा नेताओं में क्रोध है। वहीं, पिछले साल रिलीज हुई मिर्जापुर सीरीज का भी विवाद उठ रहा है। आबूर अब उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में वेब सीरीज के प्रोड्यूसर और ऐमज़ॉन प्राइम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, जिले के चिलबिलिया भुइली निवासी अरविंद चतुर्वेदी की बात पर देहात कोतवाली पुलिस ने मिर्जापुर वेब सीरीज के प्रोड्यूसर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप ये लगया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म कंपनी ऐमज़ॉन प्राइम पर रिलीज की गई मिर्जापुर वेब सीरीज धार्मिक, सामाजिक व क्षेत्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है एवं समाज में वैमनस्य फैला रही है।


अरविंद ने ये आरोप लगाया है कि इस सीरीज से उनकी धार्मिक भावनाएं और मान्यताएं काफी आहत हुई हैं। इसमें गाली गलौज व नाजायज संबंधों को दिखाया गया है। और उन्ही के इन आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब मिर्ज़ापुर वेब सीरीज पर उंगलियां उठी है, इससे पहले भी मिर्जापुर सीरीज पर कई बार विवाद उठे हैं। रिलीज के दौरान कई नेताओं ने इसका विरोध किया था। साथ ही मिर्जापुर की सांसद और अपना दल एस. की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी इसके खिलाफ जांच की मांग की थी।

उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया था और माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया। जिसमें उन्होंने सीरीज के खिलाफ जांच की मांग की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...