1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुशांत की बहन ने अनसीन वीडियो किया पोस्ट, बोलीं- वह एक सच्ची प्रेरणा…

सुशांत की बहन ने अनसीन वीडियो किया पोस्ट, बोलीं- वह एक सच्ची प्रेरणा…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत की बहन ने अनसीन वीडियो किया पोस्ट, बोलीं- वह एक सच्ची प्रेरणा…

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज पूरे 4 महीने बीत गए हैं। सुशांत के निधन की गुत्थी को सीबीआई, एनसीबी और ईडी सुलझाने की कोशिश में लगी है, लेकिन जांच एजेंसियां अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई हैं।

सुशांत को रात-दिन याद करते फैंस और परिवार ने आज एक बार फिर से अपने ‘गुलशन’ को याद किया है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर उनका एक अनसीन वीडियो पोस्ट किया है।

https://www.instagram.com/tv/CGS24PchaMS/?utm_source=ig_embed

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है- ‘एक सच्ची प्रेरणा’ और हैशटैग है #ImmortalSushant।

सुशांत का ये वीडियो इंस्पिरेशन वीडियो है। सुशांत वीडियो में कड़ी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर से उनके फैंस उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CAK3B3IjGq8/

सुशांत की बहन श्वेता लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई को न्याय दिलाने की कोशिश में लगी हुई हैं। वह सुशांत के फैन्स को अपनी एक्सटेंडेड फैमिली मानती हैं।

हाल ही में उन्होंने फैन्स से अपील की थी कि वे प्रधानमंत्री मोदी को ‘मन की बात 4 SSR’ इनीशिएटिव के लिए वॉइस मैसेज भेजें। अंकिता लोखंडे ने भी श्वेता सिंह कीर्ति के इस मुहिम को स्पोर्ट किया है।

श्वेता ने इस बारे में ट्वीट कर कहा था, ‘मन की बात फॉर न्याय और सच के लिए अपनी आवाज उठाने का अच्छा अवसर है। हम इसके जरिए एकजुट रह सकते हैं और दिखा सकते हैं क‍ि जनता इंसाफ का इंतजार कर रही है। मैं अपने इस पर‍िवार को धन्यवाद भी देना चाहूंगी जो हमेशा साथ खड़े रहे’।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...