1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुशांत सिंह की बहन ने पोस्ट शेयर कर रखी अपनी बात, कहा-मयनागरी का स्वार्थ और घमंड’

सुशांत सिंह की बहन ने पोस्ट शेयर कर रखी अपनी बात, कहा-मयनागरी का स्वार्थ और घमंड’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत सिंह की बहन ने पोस्ट शेयर कर रखी अपनी बात, कहा-मयनागरी का स्वार्थ और घमंड’

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने दिवंगत भाई के लिए ऑनलाइन कैंपेन शुरू कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से समर्थन करने लिए कहा है। बताते चलें कि श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई की मौत के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग कर रही हैं

साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फिल्म ‘केदारनाथ’ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी है। अभिषेक ने अपने ट्वीट में फिल्म के गाने ‘नमो नमो’ की कुछ लाइनें शेयर की हैं।

इस ट्वीट को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा कि वह भी यही गाना कल सुन रही थीं और उनके दिमाग में भी यही बात आई थी कि उन्होंने भगवान शिव के भक्त के होने के नाते हमें अपने लाइफ की कीमत पर एक मूल्यवान सबक सिखाया है।

अभिषेक कपूर ने फिल्म ‘केदारनाथ’ के दो साल पूरे होने पर एक ट्वीट में लिखा- ‘द्धंद दोनों लोक में विषामृत पर था छिड़ा। अमृत सभी में बांटकर, प्याला विष का तूने खुद पिया, नमो नमो जी शंकरा, भोलेनाथ शंकरा।’

अभिषेक के इस ट्वीट को शेयर करते हुए सुशांत की बहन ने लिखा- ‘मैं कल इस गाने को सुन रही थी और यही बात सोच रही थी कि उन्होंने शिव के भक्त होने के नाते हमें अपने जीवन की कीमत पर एक मूल्यवान सबक सिखाया। जिस तरह से शिव ने पिया और सभी को अमृत पिलाया। मयनागरी का स्वार्थ और घमंड।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...