1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. स्वामी रामदेव से जाने पेट के कीड़े मारने के अचूक उपाय, पढ़िए

स्वामी रामदेव से जाने पेट के कीड़े मारने के अचूक उपाय, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वामी रामदेव से जाने पेट के कीड़े मारने के अचूक उपाय, पढ़िए

कई बार अचानक ही पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है और कई दवाइयों के बाद भी वह खत्म नहीं होता है। बाद में हमें पता चलता है की पेट में कीड़े थे। कुछ ऐसा ही कइयों के साथ हो रहा है। दरअसल इसके लक्षण ऐसे होते है की कई बार समझ में ही नहीं आता की समस्या क्या है ?

तो आइये आज जानते है स्वामी रामदेव से की ये समस्या है क्या और इससे कैसे निजात मिलेगी ! स्वामी रामदेव कहते है की यह समस्या छोटे बच्चों को भी हो सकती है और बड़े लोगों को भी।

कई बार बच्चों के चेहरे पर गोल चकते से हो जाते है, रात जो सोते समय दांत बजने लगते है, भूख न लगना, जी मिचलाना जैसी चीज़े होती है जिसका सीधा सा अर्थ है की पेट में कीड़े हो गए है।

स्वामी जी कहते है, कई बार तो ये कीड़े बहुत बड़े बड़े हो जाते है और ऐसे में आड़ू के पत्तों का रस पिए। ये आप 2 3 चम्मच ले सकते है। इसके पहले थोड़ा सा गुड़ खा ले। मरुआ की चटनी खाये।

इसके अलावा एक दो ग्राम कपिला चूर्ण सुबह शाम सेवन करे। इसके अलावा टमाटर में नमक डालकर खाये, वही खट्टी छाछ पिए और इसमें अजवायन पीस कर डाल दे। इससे पेट के कृमि खत्म हो जायेगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...