कपिल शर्मा शो के जाने माने कलाकार, गुथी के रूप में सबको अपने अन्दाज़ से हसाने वाले सुनील ग्रोवर का एक सॉन्ग रिलीज़ हुआ है।
अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने ‘मट्टी की मां मट्टी मिल गई’ एक गाना लॉन्च किया है। बता दें, ये सॉन्ग हिंसक जाट आरक्षण विरोध प्रदर्शनों के दौरान 2016 में हरियाणा के लोगों ने क्या खोया, इसकी याद दिलाता है।
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस सॉन्ग को शेयर कर लिखा, ” ‘मट्टी की मां मट्टी मिल गई’ सॉग ऐसा सॉग है, जो याद दिलाता है कि 2016 में हरियाणा हार गया और हर दंगे में हम क्या हारे।”
सुनील ने लिखा, “इस खूबसूरत गीत को लॉन्च करने के लिए मैं सम्मानित महसूस करता हूं, जो डॉक्यूमेंट्री ‘चीर हरण’ की भावनाओं के साथ गूंजता है। मैं इस त्रासदी में पीड़ित सभी लोगों के लिए प्यार, शक्ति और शांति की कामना करता हूं।” सॉन्ग 29 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
View this post on Instagram
सुनील ने अपने एक बयान में कहा कि, “यह गीत मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं हैं यह गीत याद दिलाता है कि जीवन इतना चंचल है और मानवीय संघर्ष बिना किसी वापसी के एक परिवार को परेशान कर सकता है।”
सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रोंट की बात की जाए तो, सुनील हाल ही में ऐमज़ॉन वेब सीरीज, ‘तांडव’ में नज़र आए थे। हालांकि, इस सीरीज को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। जहां मेकर्स पर आरोप है कि उन्होंने हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया है। इस वेब सीरीज पर बवाल बढ़ता देख तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। बता दें कि इस सीरीज को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन भी जारी है।