रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: रविवार के दिन सुबह-सुबह उठ कर लोग सूर्य भगवान को जल चढ़ाते हैं। और कई लोग इस दिन व्रत भी रखते है। दरअसल, रविवार का दिन भगवान सूर्य का दिन माना जाता है। इस दिन जो लोग सच्चे मन से सूर्यदेव की उपासना करते है उनके सारे दुख दूर हो जाते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन सूर्य देवता का व्रत रखने का बड़ा महत्व है। जहां एक तरफ लोग रविवार के दिन व्रत वगैरह कर के सूर्य महाराज को खुश करने में लगे रहते है वहीं दूसरी तरफ इस दिन सभी का अवकाश भी होता है तो कई लोग इसी दिन घर का जरुरी सामान या शॉपिग वगैरह करने चले जाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस दिन कई खरीददारी करने के लिए क्या चीज शुभ होती है और क्या अशुभ-
रविवार के दिन ध्यान से करें ये काम-
-रविवार को लोहे का सामान, फर्नीचर, हार्डवेयर खरीदना अशुभ माना जाता है। इसलिए रविवार को भूल से भी ये चीजें न खरीदें।
-मान्यताओं के अनुसार, रविवार को तांबे की चीज नहीं बेचनी चाहिए। तांबे की चीज बेचने से भगवान सूर्य की कृपा रुक जाती है।
-इस दिन काले, नीले, ग्रे और कत्थई रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।
-रविवार को नमक का सेवन वर्जित माना जाता है। इससे आपके बनते काम बिगड़ने लगते हैं, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ जाता है। सूर्यास्त के बाद तो नमक का बिल्कुल सेवन न करें।
-रविवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्यदेव नाराज हो जाते हैं।
-रविवार के दिन में सहवास करना वर्जित माना जाता है।
तो अगर आप भी रविवार के दिन अपने घर में लाते हैं ये सभी सामान तो सावधान हो जाएं और ऊपर बताये रंग के कपड़ें भी इस दिन पहननें से बचें।