1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. अगर बलवान हो सूर्य रेखा तो मिलता है ऐश्वर्य: जानिये इसके बारे में

अगर बलवान हो सूर्य रेखा तो मिलता है ऐश्वर्य: जानिये इसके बारे में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अगर बलवान हो सूर्य रेखा तो मिलता है ऐश्वर्य: जानिये इसके बारे में

भविष्यफल में हस्त रेखाओं को बहुत प्रधानता दी जाती है, कहा जाता है कि मनुष्य की हाथ की रेखाओं से उसका भविष्य जाना जा सकता है, एक मनुष्य के हाथ में कई रेखाएं होती है लेकिन आज हम बात करने वाले है ग्रहों के राजा सूर्य रेखा के बारे में।

Image result for सूर्य पर्वत

सूर्य रेखा मनुष्य की अनामिका उंगली के ठीक नीचे होती है, और यह पूरा हिस्सा सूर्य पर्वत कहलाता है। यदि सूर्य रेखा अच्‍छी और पूरी तरह से विकसित एवं दोष रहित हो तो व्‍यक्‍ति तरक्‍की करता है। अच्‍छी सूर्य रेखा होने से व्‍यक्‍ति का जीवन समृद्धि से भरा होता है। वह हर क्षेत्र में सफलता पाता है।

सूर्य रेखा अगर सीधी और लंबी हो, अगर सीधे लम्बी ह्रदय रेखा तक जाती हो तो ऐसा व्यक्ति समाज में मान सम्मान प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति जिस भी चीज़ में हाथ डालेगा सफलता प्राप्त करता है। वही अगर इस रेखा के आस पास त्रिशूल का चिन्ह बन जाए तो जातक अथाह धन संपत्ति अर्जित करता है।

यहां समझने वाली बात यह है कि सूर्य रेखा का शनि रेखा पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। हालांकि सूर्य रेखा नहीं होना किसी तरह भी अशुभ या असफलता का संकेत नहीं है। हथेली पर दो सीधी सूर्य रेखाओं का बनना बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस जातकों के हथेली में यह बनाता है उसके पास धन, वैभव और मान- सम्मान की कोई कमी नहीं रहती।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...