1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Cricket: कमेंटेटर के ‘हिंदी मातृ भाषा’ बोलने पर मचा बवाल

Cricket: कमेंटेटर के ‘हिंदी मातृ भाषा’ बोलने पर मचा बवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Cricket: कमेंटेटर के ‘हिंदी मातृ भाषा’ बोलने पर मचा बवाल

बेंगलुरू में चल रहे रणजी ट्रॉफी के दौरान कर्नाटक और बड़ौदा के मैच में लाइव कमेंट्री के दौरान कॉमेंटेटर ने ऐसा कुछ बोल दिया कि सोशल मीडिया पर विवाद छि़ड़ गया है। दरअसल, कमेंट्री के दौरान कॉमेंटेटर ने कहा कि हर भारतीय को हिंदी भाषा आनी चाहिए यह हमारी मातृ भाषा है।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान जाने-माने कमेंटेटर सुशील दोशी ने कहा, ‘मुझे यह तथ्य पसंद आया कि सुनील गावस्कर हिंदी में भी कमेंट्री करते हैं और इस भाषा में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। मुझे यह भी अच्छा लगा कि वह डॉट बॉल को ‘बिंदी’ बॉल कह रहे हैं’

बता दें, ‘कमेंट्री कर रहे राजेंद्र अमरनाथ ने कहा, ‘हिंदुस्तान में हर हिंदुस्तानी को हिंदी आनी चाहिए  यह हमारी मातृभाषा है इससे बड़ी भाषा हमारे लिए कोई नहीं है।’

उनके इस विवादित बयान पर सुशील दोशी ने कहा कि, ‘वास्तव में, मैं उन लोगों को बहुत गुस्से से देखता हूं, जो कभी कहते हैं कि हम क्रिकेट खिलाड़ी हैं और फिर भी हम हिंदी में बोलते हैं अरे भाई! भारत में रहते हैं, तो भारत की भाषा ही बोलेंगे इसमें गर्व की क्या बात है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...