शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क विश्वकप के फाइनल से पहले पत्नी एलिसा हीली को सपोर्ट करते हुए आईसीसी से कहा कि, इस साल के आखिर में होने वाले पुरुष टी-20 सहित सभी विश्व कप नॉकआउट मैचों के लिए एक अतिरिक्त दिन की व्यवस्था करनी चाहिए।
स्टार्क ने कहा महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम खेले बिना ही विश्व कप से बाहर हो गई क्योंकि भारत के खिलाफ बारिश के कारण उसका मैच धुल गया था। जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला क्योंकि भारतीय टीम ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही थी जिससे वह फाइनल में पहुंच गयी।
आगे स्टार्क ने कहा, ‘मेरे विचार में यह नियम समझ से परे है। अगर दोनों मैच बारिश से धुल जाते तो सुरक्षित दिन नहीं रखने के लिए सभी आईसीसी पर चिल्ला रहे होते।’ बताते चले स्टार्क भारत के खिलाफ महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में अपनी पत्नी एलिसा हीली का उत्साहवर्धन करने के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटे हैं।