1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस जान्हवी का ये डांस देखकर आई श्रीदेवी की याद, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया, देखें

एक्ट्रेस जान्हवी का ये डांस देखकर आई श्रीदेवी की याद, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस जान्हवी का ये डांस देखकर आई श्रीदेवी की याद, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया, देखें

जान्हवी कपूर लेजंडरी ऐक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं और उनकी तरह बनने के लिए वह काफी मेहनत भी करती हैं। फिट बॉडी के लिए उन्हें अक्सर जिम में पसीना बहाते देखा जाता है।

साथ ही वह डांसिंग स्किल्स बेहतर बनाने के लिए भी खूब रिहर्सल करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने रीसेंटली अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

रविवार को जान्हवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कत्थक का अभ्यास कर रही है। वह फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के गाने पर डांस कर रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा, ‘आप सभी लोग मेरी इस पर परफॉरमेंस से मेरी बहन से भी ज्यादा खुश होंगे।

जान्हवी कपूर डांस परफॉर्मेंस के डांस से आप प्रभावित नजर आएंगेl जान्हवी की छोटी बहन खुशी भी इस वीडियो में नजर आ रही हैं। वह डांस नहीं कर रही हैं बल्कि सोफे पर बैठी हुई है। इसके अलावा उन्होंने एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया हैl जान्हवी कपूर काम के मोर्चे पर जल्द अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म रूह अफसाना में नजर आएंगीl इसके अलावा वह फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी नजर आएंगी।

जान्हवी कपूर ने ‘धड़क’ और ‘गुंजन सक्सेना’ से फैन्स के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर इन फैन्स के लिए अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स, तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्हें फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के गाने ‘कान्हा’ पर अपना डांस वीडियो पोस्ट किया है।

जान्हवी का डांस वाकई इम्प्रेसिव है। इस वीडियो में उनकी बहन खुशी भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि उनका डांस में जरा भी इंट्रेस्ट नहीं नजर आ रहा बल्कि कहीं और बिजी दिख रही हैं। जान्हवी ने दो वीडियोज पोस्ट किए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...